जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों पर काउंटिंग शुरू, NC गठबंधन 31 सीटों पर आगे [Counting begins on 90 seats in Jammu and Kashmir, NC alliance ahead on 31 seats]

2 Min Read

BJP को 28 सीट पर बढ़त; उमर अब्दुल्ला दोनों सीटों पर आगे


श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई। शुरुआती रुझान में बीजेपी और नेशनल कांफ्रेंस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। NC गठबंधन फिलहाल 31 सीटों पर आगे चल रही है।

वहीं बीजेपी 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला दोनों सीटों (बडगाम और गांदरबल) से आगे हैं। पीडीपी पीछे है।

10 साल बाद बनने जा रही सरकारः

थोड़ी देर में साफ हो जाएगा कि 10 साल बाद जम्मू-कश्मीर में सरकार किसकी बनेगी। शाम तक सभी सीटों पर गिनती पूरी हो जाएगी। बहुमत के लिए 46 सीट जरूरी है।

63.88% वोटिंग हुई जम्मू-कश्मीर मेः

जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 3 फेज में 63.88% वोटिंग हुई थी। 10 साल पहले यानी 2014 में आखिरी बार हुए चुनाव में 65% मतदान हुए थे, यानी इस बार 1.12% कम वोटिंग हुई। नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, भाजपा और PDP के अलावा छोटी पार्टियां मुकाबले में हैं।

एग्जिट पोल में भी नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस को बढ़तः

5 अक्टूबर को आए एग्जिट पोल में 5 सर्वे एजेंसियों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस की सरकार को बहुमत दिया था। वहीं 5 एग्जिट पोल में हंग असेंबली का अनुमान जताया गया है। यानी किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा। ऐसे में छोटे दल और निर्दलीय विधायक किंगमेकर होंगे।

इसे भी पढ़ें

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव के पोल ऑफ पोल्स, हरियाणा के 13 एग्जिट पोल में कांग्रेस की वापसी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं