कोरोना की दस्तक, राजस्थान के सीएम संक्रमित

1 Min Read

जयपुर। देश में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इसके संक्रमण का शिकार हो गये हैं।

उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर दिया है। सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर उन्होंने खुद के पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।

पोस्ट में भजनलाल ने कहा है कि वे आज से सभी कार्यक्रमों में वर्चुअली हिस्सा लेंगे। यह भी कहा कि फिलहाल वह किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में फिजिकली नहीं जायेंगे।

वहीं, भजनलाल ने चिकित्सकों की गाइडलाइन का पालन करना आरंभ कर दिया है।

सीएम भजनलाल ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा है कि स्वास्थ्य समस्या के चलते स्वास्थ्य परीक्षण करवाने पर आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। साथ ही, आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित रहूंगा।

इसे भी पढ़ें 

अपने ट्रांसफर से नाराज DSP साजिद जफर इस्तीफा देने को तैयार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं