Convert religion:
प्रयागराज, एजेंसियां। UP के प्रयागराज की नाबालिग दलित लड़की को केरल में आतंकी बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। आरोपियों ने नाबालिग लड़की को अगवा किया। उसे प्रयागराज से केरल ले गए। जबरन धर्म परिवर्तन कराया। फिर उसे जिहाद के नाम से ट्रेनिंग देने लगे। इसी बीच पीड़ित वहां से भागकर रेलवे के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। केरल पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की को सुरक्षित प्रयागराज भेज दिया है।
Convert religion:जांच के लिए 3 टीमें बनीं, 2 गिरफ्तार:
पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद कैफ और उसकी साथी एक नाबालिग लड़की को अरेस्ट कर लिया है। आरोपियों के गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं? यह गिरोह अब तक कितने लोगों को शिकार बना चुका है? इसकी जांच के लिए पुलिस की 3 टीमें बनाई गई हैं। ATS ने भी आतंकी साजिश को लेकर जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें







