नई दिल्ली, एजेंसियां। डीडी न्यूज के लोगो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कई राजनीतिक दल इसके रंग पर आपत्ति जता रहे हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव की गहमा-गहमी के बीच डीडी न्यूज ने अपना लोगो बदल दिया है। इसके लाल रंग को बदलकर भगवा कर दिया गया है।
इसी से कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं। बताते चलें कि 3 नवंबर 2003 को डीडी न्यूज को मेट्रो चैनल के स्थान पर शुरू किया गया था।
तब से 24 घंटे के समाचार चैनल के रूप में काम करने वाले इस चैनल के Logo का रंग बदलने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
कुछ लोग उसे चैनल का भाजपाकरण बता रहे हैं। क्योंकि ये चुनावी समय है।
लोगो का रंग भगवा करने के साथ दूरदर्शन ने अपने अधिकारिक वेब साइट पर लिखा है कि ऐसा बदलाव औऱ बेहतर फील के लिए किया गया है।
दूरदर्शन ने लिखा है, हालांकि हमारे मूल्य वही हैं, हम अब एक नए अवतार में उपलब्ध हैं। एक ऐसी समाचार यात्रा के लिए तैयार हो जाइए जो पहले कभी नहीं हुई।
बिल्कुल नए डीडी न्यूज का अनुभव करें। हमारे पास गति से अधिक सटीकता, दावों से अधिक तथ्य और सनसनी पर सच्चाई को दिखाने का साहस है। क्योंकि अगर ये डीडी न्यूज़ पर है तो ये सच है।
डीडी चैनल के Logo का रंग बदलने को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा है, न खाना, न नौकरी, न घर, न पानी, न बिजली, न सब्सिडी केवल राजनीति और रंग।
वहीं, एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा है, सनसनी के दौर में डीडी न्यूज़ विश्वसनीय और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग का प्रतीक बना हुआ है।
ये हमारे लिए गर्व की बात होनी चाहिये। एक यूजर ने आलोचना करते हुए लिखा है, यह प्लानेट नीला है इसलिए इसमें नीला रंग था यह भगवा किस चीज के लिए?
इसे भी पढ़ें








