बंगाल में 2 विधायकों को शपथ दिलाने पर विवाद [Controversy over swearing in of 2 MLAs in Bengal]

1 Min Read

गवर्नर ने बताया दिलाना असंवैधानिक

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल में 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत कर आए TMC विधायकों को शुक्रवार को स्पीकर बिमान बनर्जी ने शपथ दिलाई।

इसके बाद से ही यहां विवाद हो गया है। गवर्नर आनंद बोस ने इसे असंवैधानिक बताया है। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र भी लिखा है।

आनंद बोस ने संविधान के आर्टिकल 188 का हवाला देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि विधायकों की शपथ के लिए डिप्टी स्पीकर को जिम्मा दिया गया था।

संविधान और परंपराओं के मुताबिक राज्यपाल शपथ के लिए जिसे अधिकृत करता है, शपथ उसे ही दिलानी होती है।

इसे भी पढ़ें

बंगाल में 3 दिनों में सामूहिक पिटाई से 5 की मौत…

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं