पंजाबी सिंगर जैजी बी के नए गाने को लेकर विवाद

1 Min Read

चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर जैजी बी के नए गाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बरनाला में किसान संगठन भारती किसान यूनियन लाखोवाल ने गायक जैजी बी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

जैजी बी के 10 मार्च को रिलीज हुए गाने ‘मडक शौकीनां दी तू वी जाणदी भेडे’ को लेकर किसान संगठन विरोध कर रहे हैं।

महिलाओं के लिए ‘भेड़’ शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए इसे महिलाओं और पंजाबी संस्कृति की बदनामी बताया है।

प्रदर्शनकारियों ने जैजी बी को कानूनी नोटिस भेजने की चेतावनी देते हुए महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराने का भी दावा किया है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया है।

वहीं, 10 मार्च को एक पंजाबी सिंगर जैजी ने एक गीत रिलीज किया था, जिसमें उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, जो बेहद निंदनीय है।

इसे भी पढ़ें

कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 1930 वैकेंसी, 27 तक आवेदन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं