ललित मोदी फैमिली में कंपनी में हिस्सेदारी को लेकर विवाद‎

2 Min Read

छोटे भाई समीर ने मां पर लगाया पिटवाने का आरोप, थाने में की शिकायत

नई दिल्ली, एजेंसियां। सिगरेट और कन्फेक्शनरी (मिठाइयाँ, केक और चॉकलेट आदि) बनाने वाली‎ 11 हजार करोड़ रुपए की कंपनी ‎गॉडफ्रे फिलिप्स के प्रमोटर मोदी ‎परिवार में कंपनी के शेयरों के बंटवारे‎ को लेकर खींचतान बढ़ गई है। ‎‎

डायरेक्टर बीना मोदी और उनके छोटे‎ बेटे व कंपनी के एग्जीक्यूटिव‎ डायरेक्टर समीर मोदी भिड़ गए हैं।‎

समीर ने मां बीना मोदी पर दिल्ली के‎ सरिता विहार थाने में हमला कराने की ‎शिकायत की है। उन्होंने आरोप‎ लगाया कि मां ने उन्हें बोर्ड मीटिंग में‎ आने से रोका।

मां के कहने पर उनके ‎सुरक्षा कर्मियों ने उन पर हमला किया, ‎जिससे उनकी उंगली भी टूट गई।‎ उन्होंने कहा, मेरी उंगली में स्क्रू‎ लगाकर जोड़ा गया है। डॉक्टरों ने‎ कहा यह हमेशा लगा रहेगा।

ललित मोदी ने छोटे भाई समीर मोदी की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हॉस्पिटल वाली फोटो शेयर की हैं।

उन्होंने X फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मेरे भाई को इस हालत में देखकर दिल टूट गया। एक माँ के बेटे को उसके सुरक्षाकर्मियों द्वारा इस तरह से पीटा जाना कि उसका हाथ हमेशा के लिए खराब हो जाए, यह चौंकाने वाला है।

उसका एकमात्र पाप एक बैठक में भाग लेना था – सभी बोर्ड मेंबर इस अपराध के दोषी हैं। मेरा दिल उसके लिए तरसता है।

इसे भी पढ़ें

चांद के सबसे अंधेरे हिस्से में चीन की लैंडिंग, 23 दिन में सैंपल लेकर लौटेगा चांग’ई-6 लैंडर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं