देश में ‘शरिया कानून’ लागू करना चाहती है कांग्रेस : योगी

2 Min Read

अमरोहा (उप्र): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में देश में ‘शरिया कानून’ लागू करने और जनता की सम्पत्ति का बंटवारा करने की मंशा जाहिर की है।

योगी ने अमरोहा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने देश के साथ गद्दारी की है और एक बार फिर गद्दारी करने के लिए अपने झूठा घोषणा पत्र के साथ आपके पास आए हैं।”

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ”कांग्रेस के घोषणा पत्र को देखें। वह कहते हैं कि अगर हमारी सरकार बनी तो हम ‘शरिया कानून’ लागू कर देंगे।

आप बताओ यह देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से चलेगा या किसी शरीयत से चलेगा?”

उन्होंने कहा, ”कांग्रेस के लोग अपने घोषणा पत्र में इस बात की चर्चा करते हैं कि हम व्यक्तिगत कानून यानी शरिया कानून को लागू करेंगे क्योंकि मोदी ने तीन तलाक की प्रथा को रोक दिया।

वह कहते हैं कि हम फिर से व्यक्तिगत कानून (पर्सनल लॉ) को बहाल करेंगे।” योगी ने आरोप लगाया, ”कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि वे जनता की संपत्ति को लेकर उसका बंदरबांट करेंगे।

क्या आप कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को अपनी संपत्ति पर डकैती डालने की छूट देना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा, ”एक तरफ आपकी संपत्ति पर उनकी कोई दृष्टि है और दूसरी तरफ माफिया और अपराधियों को अपने गले का हार बनाकर कैसे उनके नाम पर फातिहा पढ़ रहे हैं।”

इसे भी पढ़ें

जुनिपर ग्रीन एनर्जी, टाटा पावर ने महाराष्ट्र में 85 मेगावाट हाइब्रिड परियोजना के लिए समझौता किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं