कांग्रेस कार्य समिति की मंगलवार को बैठक, घोषणापत्र पर लगेगी मुहर

2 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक मंगलवार को होगी जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र पर अंतिम रूप दिया जाएगा।

कार्य समिति की बैठक के बाद पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की भी बैठक होगी जिसमें जिसमें 19 अप्रैल से शुरू होने वाले सात चरण के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के शेष उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

कांग्रेस ने अब तक दो अलग-अलग सूचियों में कुल 82 उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि सीडब्ल्यूसी 19 मार्च को बैठक करेगी और मसौदा घोषणापत्र पर चर्चा कर उसे मंजूरी देगी जिसमें न्याय के लिए पांच ‘गारंटियां’ दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी 25 गारंटियों के साथ ‘पांच न्याय’ – ‘भागीदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’ के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।

इसकी घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ये कांग्रेस पार्टी की गारंटी हैं, किसी एक व्यक्ति की नहीं।

इसे भी पढ़ें

स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है, जनसेवा करना चाहती हूं: तमिलिसाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं