नयी दिल्ली, एजेंसियां : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कहा कि आयकर नोटिस जारी किये जाने के मुद्दे पर प्रदर्शन कर कांग्रेस जनता के सामने ‘बेनकाब’ हो गई है और आगामी लोकसभा चुनाव में एक अंक (जीतने वाली सीट के मामले) में सिमट जाएगी।
भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेता आयकर विभाग को अपनी टिप्पणियों से धमकाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “लेकिन यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का युग है, जिसमें कानून के समक्ष सभी समान हैं।”
इस्लाम ने कहा, “कर धोखाधड़ी करने के बाद कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।”
इसे भी पढ़ें
प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया
