सरकार बनने पर कांग्रेस भी देगी लोगों को राशन

2 Min Read

नयी दिल्ली,एजेंसियां: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि केंद्र में यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो गरीबों को हर महीने 10 किलो राशन दिया जाएगा।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया ‘X’ से एक ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार गरीबों को फ्री में 5 किलो राशन दे रही है लेकिन यदि इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में बनती है तो हम गरीबों को हर महीने 5 नहीं 10 किलो राशन देंगे।

इस बीच पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मुफ्त राशन को लेकर कहा कि यह गरीबों का हक है और कांग्रेस ने ही गरीबों को तो हक दिया है।

उन्होंने कहा जनता को राशन मिलता है क्योंकि इस देश में हर नागरिक को भोजन का अधिकार मिला हुआ है।

अनाज किसानों का उगाया हुआ, वितरण में खर्च होने वाला धन जनता का, क्या भाजपा सरकार जनता का थोड़ा सा धन जनता पर खर्च करके उसे ही बंधक बनाना चाहती है।

उन्होंने कहा “महात्मा गांधी जी कहते थे कि सरकार का काम है सबसे गरीब के आंसू पोंछना।आज उसका एकदम उल्टा हो रहा है। जो गरीब है, उसका जीना मुश्किल हो गया है।

इसे भी पढ़ें

गृह मंत्रालय ने CAA के तहत 14 लोगों को सौंपे नागरिकता का दस्तावेज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं