कांग्रेस बोली- चुनाव आयोग ने खुद को क्लीन चिट दी [Congress said- Election Commission gave itself a clean chit]

1 Min Read

हरियाणा चुनाव धांधली पर सही जवाब नहीं दिया

चंडीगढ़, एजेंसियां। हरियाणा चुनाव में धांधली के आरोपों वाली शिकायत खारिज होने को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग (EC) पर आरोप लगाया।

पार्टी ने लेटर लिखकर कहा कि आयोग ने उसकी शिकायतों का स्पष्ट जवाब नहीं दिया। जांच के नाम पर खानापूर्ति की गई। चुनाव आयोग ने खुद को ही क्लीन चिट दे दी है।

कांग्रेस बोली- आयोग का लहजा अपमानजनक:

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा- ‘चुनाव आयोग का जवाब अपमानजनक लहजे में लिखा गया है। अगर वह इसी तरह की भाषा का इस्तेमाल करता रहा तो कानून का सहारा लेना पड़ेगा।

दरअसल, कांग्रेस ने 13 अक्टूबर को 20 सीटों पर EVM की गड़बड़ी का दावा किया था। EC ने आरोपों को निराधार और तथ्यहीन बताया था।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस के हरियाणा चुनाव में धांधली के आरोप खारिज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं