कांग्रेस बोली- संविधान ग्रंथ तो अंबेडकर भगवान [Congress said- Constitution is a book and Ambedkar is God]

2 Min Read

मोदी बोले- नेहरू ने बाबा साहेब के खिलाफ प्रचार किया, कांग्रेस ने भारत रत्न नहीं दिया

नई दिल्ली, एजेंसियां। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर अमित शाह की टिप्पणी पर विवाद बढ़ गया है। विपक्ष ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। तृणमूल कांग्रेस ने शाह के खिलाफ राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, ‘शाह ने दलित शख्सियत का अपमान किया है।’ उधर, कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि अगर संविधान ग्रंथ है तो अंबेडकर भगवान हैं।

इन बयानों के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को जवाब दिया। मोदी ने X पर 6 पोस्ट किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अब अंबेडकर पर नाटक कर रही है।

पंडित नेहरू ने चुनाव में अंबेडकर के खिलाफ प्रचार किया था। उन्हें भारत रत्न देने से कांग्रेस ने इनकार किया। एससी-एसटी पर सबसे ज्यादा नरसंहार कांग्रेस के शासन काल में हुए हैं।”

शाह ने राज्यसभा में बयान दिया थाः

दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीते मंगलवार को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान कहा था, ‘अभी एक फैशन हो गया है। अंबेडकर, अंबेडकर… इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।’

इसे भी पढ़ें

लॉटरी किंग’ की कंपनी ने भाजपा, तृणमूल कांग्रेस को चुनावी बॉण्ड के जरिये चंदा दिया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं