कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की 16वीं लिस्ट, मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया को उतारा

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। कांग्रेस की यह 16वीं लिस्ट है। इसमें दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश से 10 नामों का ऐलान किया गया है।

उत्तर-पूर्व दिल्ली सीट से कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को टिकट दिया है। वे बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर से उतारा गया है। कांग्रेस अब तक 272 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

बता दें कि कन्हैया कुमार पिछली पिछली बार बेगुसराय से भाजपा के गिरिराज सिंह के खिलाफ लड़े थे, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें

तेजस्वी बोले-100 सीटें भी नहीं मिलेंगी BJP को

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं