ईरान के राष्ट्रपति की मृत्यु से दुखी हैं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ईरान के राष्ट्रपति के मौत पर दुख जताया है।

उन्होंने कहा कि हर भारतीय दुख की इस घड़ी में ईरान के साथ खड़ा है। खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉरम ‘एक्स’ पर लिखा- ईरान के राष्ट्रपति डॉ सैयद इब्राहम रईसी के निधन से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दुखी है।

भारत-ईरान संबंध सदियों से चले आ रहे हैं। प्रत्येक भारतीय उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करने में शामिल होता है। दुख की इस घड़ी में हम ईरान के लोगों के साथ खड़े हैं।

ईरान के राष्ट्रपति रईसी और विदेश मंत्री की हादसे में मृत्यु के बाद दुनिया भर में शोक की लहर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी इस दुर्घटना के प्रति शोक जता चुके हैं।

बताते चलें कि ईरान के राष्ट्रपति रईसी, विदेश मंत्री और अन्य लोग देश के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा पर थे।

इसी दौरान उनका हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। लंबी खोजबीन के बाद देश के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी कि सभी की मृत्यु हो चुकी है।

कई मीडिया रिपोर्टस में दुर्घटना का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

कमर्शियल वाहन जब्त नहीं कर सकते डीसीः हाईकोर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं