उत्तराखंड के कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी भाजपा में शामिल

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : उत्तराखंड में कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।

इसे लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है।

तीन बार के कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री भंडारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम सहित अपने वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी भी मौजूद थे। बलूनी उत्तराखंड की गढ़वाल सीट से अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

राजेंद्र भंडारी उत्तराखंड विधानसभा में बद्रीनाथ सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इसे भी पढ़ें

चुनावी बॉण्ड भाजपा का ‘सफेदपोश भ्रष्टाचार’ है : स्टालिन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं