चंडीगढ़ : माझा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां मजीठा से कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार जगविंदर पाल सिंह जग्गा गुरुवार को सीएम भगवंत मान की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
इस मौके पर भगवंत मान ने कहा कि सरकार की जन हितेषी नीतियों से प्रेरित होकर पंजाब भर के अधिक से अधिक नेता ‘आप’ परिवार में शामिल हो रहे हैं। हम सब मिलकर ‘रंगीन पंजाब’ बनाएंगे।






