कांग्रेस को पता है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं जीत सकती: मोदी

1 Min Read

वर्धा (महाराष्ट्र) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि विपक्षी पार्टी जानती है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं जीत सकती, इसलिए इस पार्टी के ‘युवराज’ धमकी दे रहे हैं कि देश में आग लग जायेगी।

मोदी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में महात्मा गांधी के ‘विकसित भारत’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण के लिए मतदान होगा।

वर्धा की जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहले ये धारणा बन गई थी कि देश में कुछ अच्छा हो ही नहीं सकता।

सिर्फ निराशा थी। गांवों को लगता था कि यहां बिजली, पानी, सड़क आ ही नहीं सकती।

गरीब को लगता था कि कितनी पीढ़ियां बीत जाएं, गरीबी से मुक्ति नहीं मिलेगी। किसान को लगता था कि बदहाली शायद उसकी नियति है। कितनी भी मेहनत कर लूं, भाग्य नहीं बदलेगा।

महिलाओं को लगता था कि उनकी तकलीफें कोई नहीं समझेगा। जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको गरीब के इस बेटे ने पूजा है।

इसे भी पढ़ें

वोटिंग के दिन कर्मचारियों से काम कराने के लिए Flipkart, BigBasket के खिलाफ शिकायत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं