कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा का आज समापन [Kanhaiya Kumar’s ‘Stop migration, give jobs’ march concludes today]

2 Min Read

Congress:

पटना, एजेंसियां। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा का आज अंतिम दिन है। यह यात्रा अपने 26वें दिन में प्रवेश कर चुकी है और आज पटना साहिब के ऐतिहासिक तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा से इसकी शुरुआत हुई। यह यात्रा शाम 6 बजे पटना विश्वविद्यालय के सेंट्रल गेट पर समाप्त होगी।

Congress: कन्हैया कुमार की पदयात्रा का शेड्यूल

आज की यात्रा का आगाज़ सुबह 8:30 बजे सदाकत आश्रम (कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय) में ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद यात्रा का मुख्य चरण सुबह 10 बजे पटना सिटी के गुरुद्वारे से प्रारंभ हुआ।

यात्रा हाजीगंज, झाऊगंज, मारुफगंज, मालसलामी, गौरीदास रोड की मंडी और सिमली होते हुए गुरु का बाग कम्युनिटी हॉल तक पहुंची, जहां दोपहर 11:30 बजे विश्राम रखा गया। दोपहर बाद 4:30 बजे यात्रा फिर से डॉ. अंबेडकर छात्रावास, सुल्तानगंज से शुरू हुई।

यहां से यात्रा पत्थर की मस्जिद, दरगाह रोड चौराहा तक पहुंची, जहां शाम 5 बजे नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। इसके बाद शाम 5:30 बजे मुसल्लहपुर हाट स्थित साई मंदिर के पास चाय विश्राम रखा गया। यात्रा का समापन शाम 6 बजे पटना विश्वविद्यालय के सेंट्रल गेट पर होगा।

Congress: भितिहरवा आश्रम से शुरू हुई थी पदयात्रा

यह पदयात्रा 16 मार्च 2025 को पश्चिम चंपारण के ऐतिहासिक भितिहरवा आश्रम से शुरू हुई थी, जो महात्मा गांधी के पहले सत्याग्रह का केंद्र रहा है। यह यात्रा ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ अभियान के तहत शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य बिहार में युवाओं के पलायन, बेरोजगारी और रोजगार के संकट को उजागर करना रहा। यात्रा ने बिहार के विभिन्न जिलों से होते हुए युवाओं, किसानों और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित किया।

इसे भी पढ़े

Bihar : राहुल गांधी आज बिहार में, 3 कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं