कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया: मोदी

1 Min Read

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि उसने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया और इन्हीं पापों की सजा आज देश कांग्रेस को दे रहा है।

भीनमाल (जालोर) में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया और उनके इन्हीं पापों की सजा आज देश कांग्रेस को दे रहा है।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस के इतने हाल खराब है भाइयों। अब देखिए कांग्रेस ने देश पर 60 साल तक राज किया।

इसी कांग्रेस ने हमारी माताओं-बहनों को शौचालय, गैस,बिजली-पानी, बैंक अकाउंट ऐसी छोटी-छोटी चीजों के लिए तरसाया।

इसी कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया और उनके इन्हीं पापों की सजा देश कांग्रेस को दे रहा है।

देश का युवा इतने गुस्से में है वो दोबारा कांग्रेस का मुंह नहीं देखना चाहता।

इसे भी पढ़ें

युवाओं के लिए रोजगार सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा है : खरगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं