जेपीसी जांच की जरूरत, अमेरिका में अडाणी पर लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस ने की मांग [JPC probe needed’, Congress demands over allegations against Adani in US]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। अरबपति कारोबारी गौतम अडाणी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, उन पर अमेरिका में घूस देने और धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इसे लेकर अमेरिका के ब्रुकलिन में अदालत में केस भी दायर किया गया है।

अब इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) जांच की मांग उठाई है। कांग्रेस ने अडाणी समूह पर घोटाले का आरोप लगाया है और साथ ही इसकी जांच को लेकर भारत के शेयर बाजार नियामक- सेबी को भी घेरा है।

क्या है अदाणी के खिलाफ मामला?

अमेरिकी अभियोजकों ने इस मामले में गौतम अडाणी के अलावा उनके भतीजे सागर और कुछ अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। अमेरिकी कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक, इन लोगों पर 2020 से 2024 के बीच भारत सरकार के अफसरों को 25 करोड़ रुपये की घूस देने/पेशकश करने का आरोप है।

इसके जरिए वह मनमानी शर्तों पर सोलर ऊर्जा से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट पाना चाहते थे, जिनसे दो अरब डॉलर से ज्यादा का फायदा मिलने की उम्मीद थी।

आरोप है कि यह बात अमेरिकी बैंकों और निवेशकों से छिपाई गई, जिनसे अडाणी समूह ने परियोजना के लिए अरबों डॉलर जुटाए थे। अमेरिकी कानून विदेशी भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई करने की अनुमति देता है, यदि उनका संबंध अमेरिकी निवेशकों या बाजारों से हो।

इसे भी पढ़ें

फिलीपींस में बंदरगाह बनायेगा अडाणी पोर्ट्स

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं