कांग्रेस का ED दफ्तर के बाहर विरोध, कालिख पोती और चप्पल बरसाए [Congress protested outside ED office, smeared people with soot and threw slippers]

2 Min Read

Congress:

पटना, एजेंसियां। बिहार में कांग्रेस ने बुधवार (16 अप्रैल) को ईडी दफ्तर के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ईडी दफ्तर के बोर्ड पर कालिख पोती और चप्पल भी बरसाए।

Congress: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि यह मामला पूरी तरह से झूठा है, और इसमें कुछ नहीं निकला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है और चुनावी राजनीति में इसे इस्तेमाल कर रही है। राजेश राम ने कहा, “यह एक पुराना मामला है और बीजेपी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।”

Congress: कांग्रेस नेताओं ने लगाया भाजपा पर आरोप

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में अपनी हार छिपाने के लिए इस तरह की रणनीतियां अपना रही है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में पहले भी पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिले थे।

Congress: कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा और सुमन दुबे का नाम शामिल

ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट में ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा और सुमन दुबे का नाम भी शामिल किया गया है। पटियाला हाउस कोर्ट में 9 अप्रैल को इस आरोप पत्र पर सुनवाई हुई थी, और अगली सुनवाई 25 अप्रैल को होगी।

साल 2012 में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेताओं ने धोखाधड़ी से नेशनल हेराल्ड अखबार की मालिकाना हक वाली कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड का अधिग्रहण किया और इसकी संपत्ति को कम कीमत में हड़प लिया।

इसे भी पढ़ें

सोनिया गांधी के आरोपों पर संजय निषाद का जवाब, कहा- कांग्रेस ने 60 सालों तक ग्रामीणों को शिक्षा से वंचित रखा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं