बेंगलुरु: लोकसभा चुनाव के लिए मांड्या से कांग्रेस के उम्मीदवार वेंकटरमण गौड़ा और उनकी पत्नी कुसुम ने 622.96 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।
गौड़ा ‘स्टार चंद्रू’ के नाम से लोकप्रिय हैं।
सोमवार को नामांकन के साथ दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक, गौड़ा की पत्नी उनसे ज्यादा अमीर हैं।
गौड़ा की निजी संपत्ति 267.05 करोड़ रुपये और ‘हिंदू अविभाजित परिवार’ के तहत विरासत में मिली संपत्ति 26.59 करोड़ रुपये है यानी उनके पास कुल मिलाकर 293.64 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
हलफनामे के अनुसार उनकी पत्नी की संपत्ति 329.32 करोड़ रुपये है जिसमें उनके द्वारा ‘स्टार इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड’ में निवेश किए गए 176.44 करोड़ रुपये भी शामिल हैं।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने जनता दल (सेक्युलर) की राज्य इकाई के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी को मांड्या से मैदान में उतारा है।
इसे भी पढ़ें








