धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने किया नामांकन

1 Min Read

धनबाद,एजेंसियां। धनबाद से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, बोरमो विधायक अनूप सिंह मौजूद रहे।

बता दें कि धनबाद में 25 मई को मतदान होना है। यहां अनुपमा सिंह का सीधा मुकाबला बाघमारा विधायक और बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो से होगा।

बता दें कि अनुपमा सिंह ने इस लोकसभा चुनाव से ही राजनीति में एंट्री की है। इससे पहले उनका राजनीति से सीधे तौर पर कोई ताल्लुक नहीं रहा है।

नामांकन दाखिल करने के बाद अनुपमा सिंह ने गोल्फ ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, कल्पना सोरेन, झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई मंत्री शामिल रहें।

इसे भी पढ़ें

भारतीय नौसेना की नई ताकत, एंटी सबमरीन सुपरसोनिक मिसाइल सिस्टम SMART

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं