पंजाब के खन्ना में कांग्रेस प्रत्याशी पर लगा शराब बांटने का आरोप

2 Min Read

चंडीगढ़, एजेंसियां। खन्ना के श्री माछीवाड़ा साहिब इलाके में कांग्रेस की एक चुनावी सभा में शराब बांटने का वीडियो वायरल हुआ। इस पर विवाद हो गया।

विरोधी दलों ने कांग्रेस को घेर लिया है। आम आदमी पार्टी ने इसकी निंदा करते हुए चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही।

दूसरी तरफ भाजपा का आरोप है कि खन्ना के बाहोमाजरा गांव में जो नकली शराब फैक्ट्री लगाई गई थी, उसका जहर अब कांग्रेस गरीबों में बांट रही है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

वायरल वीडियो में चुनावी सभा में फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेसी उम्मीदवार डा. अमर सिंह संबोधन करते दिखाई दे रहे हैं वहीं इसके बाद सभा से बाहर आते व्यक्ति के पास शराब की दो बोतलें दिखाई देती हैं।

एक बोतल हाथ में पकड़ी हुई है और दूसरी जेब में डाली हुई। जब इस व्यक्ति से पूछा जाता है कि शराब कहां से लाए हो तो यह व्यक्ति हाथ में पकड़ा कांग्रेसी उम्मीदवार का पंफ्लेट दिखा देता है।

खन्ना पहुंचे कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ेमाजरा ने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार दिखाई दे रही हैं।

कहने को यहां से सांसद अमर सिंह डाक्टर हैं लेकिन वे नशा बेचकर वोट लेना चाहते हैं।
नशा और पैसा बांटने कांग्रेसी, अकाली दोनों का शुरू से काम रहा है।

लेकिन आम आदमी पार्टी किसी प्रकार का लालच वोटरों को नहीं देगी। अगर लोगों को सरकार के काम अच्छे लगेंगे तो वोट देंगे।

वहीं कांग्रेस के शराब बांटने की शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

टेंडर कमीशन घोटाले में घिरे आईएएस मनीष रंजन, ईडी ने भेजा समन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं