नई दिल्ली : कांग्रेस ने 26 अप्रैल को होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार का समर्थन करने की शनिवार को घोषणा की।
आप ने महापौर पद के लिए महेश खींची और उपमहापौर पद के लिए रवींद्र भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया है।
पूर्व विधायक एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख अनिल भारद्वाज ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पार्टी इस चुनाव में आप के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी।
भारद्वाज ने कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया कि दिल्ली के लोगों को परेशानी नहीं हो।
इस बीच, आम आदमी पार्टी के नेता एवं पार्टी के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने भरोसा जताया कि आप-कांग्रेस गठबंधन 26 अप्रैल के चुनाव में भारी मतों के अंतर से जीत हासिल करेगा।
इसे भी पढ़ें
वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ने इस्तीफा दिया, भाजपा में शामिल हुए








