गुरदासपुर से रंधावा को टिकट
नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सोमवार को 4 उम्मीदवारों की नयी सूची जारी की। इसमें पंजाब की चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे।
कांग्रेस ने अपनी सूची में पंजाब के गुरदासपुर से कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को मैदान में उतारा।
जबकि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह बराड़ को लुधियाना से टिकट दिया गया है। वहीं, खदूर साहिब लोकसभा सीट से जसवीर सिंह गिल का टिकट कट गया है।
कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, खदूर साहिब लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद जसवीर सिंह गिल को टिकट नहीं दिया है।
उनकी जगह कुलबीर सिंह जीरा को उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंघला को आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।
इस सीट से वर्तमान सांसद मनीष तिवारी को इस बार चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है।
पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों के लिए एक जून को मतदान होगा, जबकि मतगणना चार जून को होगी।
कांग्रेस की सूची पर एक नजर
गुरदासपुर – सुखजिंदर सिंह रंधावा
लुधियाना – अमरिंदर सिंह बराड़
खदूर साहिब – कुलबीर सिंह जीरा
आनंदपुर साहिब – विजय इंदर सिंघला
इसे भी पढ़ें








