कांग्रेस ने 4 राज्यों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की, कंगना के खिलाफ ये लड़ेंगे

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस ने 4 राज्यों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने से पहले कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। जिसमें लोकसभा उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल थे।

ये है प्रत्याशियों की सूचीः

  • चंडीगढ़ – मनीष तिवारी

गुजरातः

  • महेसाणा – रामजी ठाकोर (पालवी)
  • अहमदाबाद पूर्व – हिम्मतसिंह पटेल
  • राजकोट- परेश भाई धनानी
  • नवसारी – नैषध देसाई

हिमाचल प्रदेशः

  • मंडी – विक्रमादित्य सिंह
  • शिमला – विनोद सुल्तानपुरी

ओडिशाः

  • बालासोर – श्रीकांत कुमार जेना
  • भद्रक – अनंत प्रसाद सेठी
  • जाजपुर – आंचल दास
  • ढेंकानाल – सष्मिता बेहरा
  • केंद्रपाड़ा- सिद्धार्थ स्वरूप दास
  • जगतसिंहपुर – रवींद्र कुमार सेठी
  • पुरी – सुचित्रा मोहंती
  • भुवनेश्वर – यासिर नवाज

अगले सप्ताह नामांकनः

गुजरात में कांग्रेस उम्मीदवार आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अगले सप्ताह नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि पार्टी नेता अपना पर्चा 15 से 18 अप्रैल के बीच दाखिल करेंगे।

हालांकि, बुधवार को पर्चा दाखिल नहीं किया जायेगा क्योंकि रामनवमी को लेकर उस दिन अवकाश है।

आम चुनाव के तीसरे चरण में गुजरात की सभी 26 सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा और उसी दिन राज्य में पांच विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान होगा।

कांग्रेस ने अब तक 20 निर्वाचन क्षेत्रों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि चार अन्य सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जानी अभी बाकी है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने दो सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ‘आप’ ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

इसे भी पढ़ें

सलमान खान के घर के बाहर चली गोली, इलाका सील

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं