कांग्रेस ने भाजपा पर 2014 से लगातार भ्रष्टाचार-रोधी प्रयासों में बाधा डालने का आरोप लगाया

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर विपक्ष पर हमलावर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देशभर में भ्रष्टाचार-रोधी प्रयासों में लगातार बाधा डाली है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने चुनावी बॉण्ड के माध्यम से भ्रष्टाचार को ‘‘वैध’’ बना दिया है, राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ जांच एजेंसियों को तैनात करके भ्रष्टाचार-रोधी प्रयासों का राजनीतिकरण किया है तथा भाजपा में शामिल होने वाले राजनीतिज्ञों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया रोक दी है।

इसे भी पढ़ें

खरगे, सोनिया, राहुल को रांची में ‘इंडिया’ की महारैली में आमंत्रित किया गया: कांग्रेस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं