हरियाणा में कांग्रेस-AAP में गठबंधन संभव, राहुल ने कमेटी बनाई [Congress-AAP alliance possible in Haryana, Rahul forms committee]

2 Min Read

स्थानीय नेताओं से मुलाकात कर ली जायेगी राय

चंडीगढ़, एजेंसियां। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) में गठबंधन हो सकता है।

केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मीटिंग में राहुल गांधी ने हरियाणा के नेताओं से इस बारे में पूछा।

पार्टी ने गठबंधन के लिए केसी वेणुगोपाल के नेतृत्व में दीपक बाबरिया, अजय माकन और भूपेंद्र हुड्डा की कमेटी बनाई है।

कांग्रेस-AAP ने लोकसभा चुनाव साथ लड़ा था

दोनों ही पार्टियां चंडीगढ़ मेयर और लोकसभा चुनाव में साथ आने का फॉर्मूला दोहराना चाहती हैं। कांग्रेस-आप ने चंडीगढ़ में नगर निगम और लोकसभा चुनाव जीता था।

राज्य में दोनों पार्टियों ने लोकसभा चुनाव में गठबंधन किया था। राज्य की कुल 10 सीटों में से कांग्रेस ने 9 और AAP ने 1 सीट पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस 5 सीटें जीतीं, लेकिन आप कुरूक्षेत्र सीट हार गई थी।

गठबंधन के पीछे तीन कारण

  1. विपक्ष के वोट न बंटे। इससे पहले गुजरात में आप और कांग्रेस अलग-अलग लड़ी थीं, जहां कांग्रेस को काफी नुकसान हुआ।
  2. हरियाणा पंजाब से सटा हुआ है। जहां AAP की सरकार है। ऐसे में बॉर्डर सीट पर AAP के प्रभाव से कांग्रेस के वोट कट सकते हैं। उसका भी नुकसान हो सकता है।
  3. राहुल गांधी विपक्षी एकता को भी जिंदा रखना चाहते हैं, वे दिखाना चाहते हैं कि विपक्ष पूरी तरह से एकजुट है।

इसे भी पढ़ें

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले सुनीता केजरीवाल ने पेश की पांच गारंटी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं