बंगाल में आयोग को सुनिश्चित करना चाहिए कि लोग अपने दम पर वोट डाल सकें: माकपा

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शनिवार को कहा कि निर्वाचन आयोग को पश्चिम बंगाल में सुनिश्चित करना चाहिए कि लोग लोकसभा चुनाव में अपने दम पर वोट डाल सकें।

निर्वाचन आयोग ने राज्य की 42 सीट के लिए सात चरण में मतदान कराने की घोषणा की है।

माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य और दमदम लोकसभा सीट से उम्मीदवार सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि यह चरणों की संख्या या सुरक्षाकर्मियों की संख्या नहीं, बल्कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिये माहौल सबसे ज्यादा मायने रखता है।

इसे भी पढ़ें

केजरीवाल ने जनता से ‘तानाशाही’ के खिलाफ मतदान करने को कहा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं