कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 20 रुपए तक सस्ता हो गया है। कोलकाता में पहले यह 1879 रुपए का था। अब 1859 रुपए में मिलेगा।

वहीं दिल्ली में दाम 19 रुपए घटकर 1745.50 रुपए हो गए हैं। पहले ये 1764.50 रुपए में मिल रहा था।

हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 रुपए में मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें

डॉक्टर बोले-कोरोना टीके से 10 लाख में महज 1 को रिस्क, 6 माह में ही दिख जाते साइड इफेक्ट

Share This Article
Exit mobile version