कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹6 तक महंगा [Commercial gas cylinder becomes costlier by ₹6]

1 Min Read

इंश्योरेंस पॉलिसी प्रीमियम पेमेंट के नियम बदले, आज से हुए 4 बदलाव

नई दिल्ली, एजेंसियां। नया महीना यानी मार्च अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 6 रुपए तक महंगा हो गया है।

म्यूचुअल फंड्स और डीमैट अकाउंट्स के नॉमिनी से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इसके अलावा इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम पेमेंट के नियम बदल गए हैं।

घरेलू सिलंडेर के दाम में कोई बदलाव नहीः

आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर ₹6 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹6 रुपए बढ़कर ₹1803 हो गईं। पहले ये ₹1797 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 6 रुपए बढ़कर ₹1913 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1907 थे।

मुंबई में सिलेंडर 1749 रुपए से 5.5 रुपए बढ़कर 1755.50 रुपए हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1965 रुपए पर मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 72 रुपये सस्ता, फ्लाइट भी सस्ती होगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं