कॉमेडी किंग’ को ‘ग्लोबल एंटरटेनर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड[‘Comedy King’ gets ‘Global Entertainer of the Year’ award]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। मशहूर कॉमेडियन, कपिल शर्मा को एनडीटीवी के ‘इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स’ 2024 में ‘ग्लोबल एंटरटेनर ऑफ द ईयरअवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें शुक्रवार को ये सम्मान दिया गया। अवॉर्ड मिलने के बाद कपिल भावुक हो कहा, आज से 20 साल पहले मैं इसी होटल में किसी गायक के साथ गायक के तौर पर परफॉर्म करने आया था। मैं वास्तव में भगवान का बहुत शुक्रगुजार हूं।

मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. कपिल ने मनोरंजन इंडस्ट्री में अपने शानदार सफर के बारे में बात करते हुए कहा, जब मैंने यह शो शुरू किया था, तो मुझे 24 एपिसोड से ज्यादा नहीं दिया गया था और आज इस शो को 12 साल हो चुके हैं। मेरा सफर बहुत शानदार रहा। थिएटर से शुरुआत करने के बाद मैंने दिल्ली में कई साल बिताए और फिर मैं मुंबई आ गया। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे रास्ता दिखाया।

जब मैं एक रियलिटी शो के लिए चुना गया, तो मेरी जिंदगी में बहुत सी चीजें बदल गईं। जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन मुझे लगता है कि यही जिंदगी है सोशल मीडिया पर लोगों की बढ़ती एक्टिविटिज को लेकर भी कपिल शर्मा ने अपने विचार साझा किया। उन्होंने कहा, हम सोशल मीडिया में बहुत ज्यादा डूबे हैं।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा टेस्ट रैंकिंग में पहुंचे टॉप

Share This Article
Exit mobile version