एक बार फिर लौटे कॉमेडियन कपिल शर्मा, शो में सुनील ग्रोवर और आमिर खान भी आएंगे नजर

2 Min Read

नई दिल्ली : कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर वापसी करने जा रहे हैं। इस बार वह अपना शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो लेकर आ रहे हैं।

इसके लिए उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। फैंस के लिए ये और भी खास होने वाला है क्योंकि लंबे समय बाद इस शो में कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर दिखने वाले है।

कपिल के शो में सुनील ग्रोवर के अलावा कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह भी शामिल हैं।

इतना ही नहीं आमिर खान पहली बार द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आएंगे। आमिर खान को अभी तक कपिल शर्मा के शो के किसी भी सीजन में नहीं देखा गया है।

हालांकि, यह शो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं इसके पहले ही शो में आमिर खान गेस्ट होंगे।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो 30 मार्च से हर शनिवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

हाल ही में कपिल शर्मा को अंग्रेजी गायक-गीतकार एड शीरन के साथ देखा गया था। दरअसल एड शीरन कुछ समय पहले भारत दौरे पर थे।

इस दौरान उनकी मुलाकात भारत की कई मशहूर हस्तियों से हुई। कपिल शर्मा से मुलाकात के बाद एड शीरन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया।

जिसके बाद लोगों को लग रहा है कि वह कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल में नजर आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

महिलाओं की कुल आबादी में से 37 प्रतिशत रोजगार में : रिपोर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं