सूरज रेवन्ना पर सहयोगी ने किया यौन उत्पीड़न का केस, पहले किया था सूरज का बचाव [Colleague files sexual harassment case against Sooraj Revanna, had earlier defended Sooraj]

2 Min Read

बेंगलुरु, एजेंसियां। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के भाई सूरज रेवन्ना के खिलाफ सेक्शुअल हैरसमेंट का एक और केस दर्ज हुआ है।

कर्नाटक के हासन से MLC सूरज के खिलाफ अब उसके ही सहयोगी ने हासन थाने में यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है।

सूरज पर 22 जून को भी यौन उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ था। तब JDS के एक कार्यकर्ता ने सूरज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

सूरज पर जिस सहयोगी ने दूसरा केस दर्ज कराया है। दिलचस्प बात है कि इसी सहयोगी ने पहले सूरज का बचाव किया था।

पहले हुआ था जबरन वसूली का केस

सहयोगी ने 22 जून को JDS कार्यकर्ता के खिलाफ जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।

उसने कहा था कि JDS कार्यकर्ता ने झूठे आरोप लगाए हैं। अब इसी सहयोगी ने सूरज के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।

23 जून को गिरफ्तार हुआ है सूरज

यौन उत्पीड़न के पहले केस को लेकर पुलिस ने सूरज को 23 जून को गिरफ्तार किया था। इसके बाद केस CID को सौंपा गया।

सूरज रेवन्ना JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं। सूरज, प्रज्वल का बड़ा भाई है। प्रज्वल पर कई महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है।

इसे भी पढ़ें

कर्नाटक सैक्स स्कैंडलः यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के भाई सूरज रेवन्ना गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं