कोका-कोला की सबसे बड़ी ‘बॉटलिंग’ कंपनी एसएलएमजी ने कॉस्टिन मैन्ड्रेया को सीईओ नियुक्त किया

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी कोका-कोला की भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया में सबसे बड़ी ‘बॉटलर’ एसएलएमजी ग्रुप ने अपने कोका-कोला परिचालन के लिए कॉस्टिन मैन्ड्रेया को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि मैन्ड्रेया ने पश्चिमी और मध्य यूरोप, रूस और जापान में कोका-कोला ‘बॉटलिंग’ व्यवस्था में प्रमुख पदों पर काम किया है।

मैन्ड्रेया को पेय पदार्थ उद्योग में काम करने का 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

इसे भी पढ़ें

मप्र में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से उमा भारती गायब, पचौरी शामिल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं