गुजरात में कोस्ट गार्ड का हेलिकॉप्टर समुद्र में गिरा [Coast Guard helicopter falls into the sea in Gujarat]

1 Min Read

दो जवानों की बॉडी मिली. एक क्रू मेंबर रेस्क्यू, एक लापता

अहमदाबाद, एजेंसियां। गुजरात के पोरबंदर तट के पास इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) का एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ध्रुव) अरब सागर में गिर गया।

हेलिकॉप्टर पर सवार 4 में से 2 क्रू मेंबर्स की बॉडी मिल गई है। एक लापता हैं। एक को बचा लिया गया है।

हेलिकॉप्टर का मलबा मिल गया है। घटना 2 सितंबर की है। ICG ने 3 सितंबर को हादसे की जानकारी दी।

सर्च के लिए 4 जहाज और 2 विमान भेजे

हेलिकॉप्टर पोरबंदर तट से 45 किलोमीटर दूर कार्गो शिप पर रेस्क्यू मिशन के लिए गया था। हेलिकॉप्टर पर 2 पायलट और 2 गोताखोर सवार थे।

इनमें से 1 गोताखोर को बचा लिया गया है। कोस्ट गार्ड ने बताया तलाश के लिए 4 जहाज और 2 विमान भेजे गए हैं। ALH ध्रुव ने हाल ही में गुजरात में बाढ़ प्रभावित इलाकों से 67 लोगों का रेस्क्यू किया था।

इसे भी पढ़ें 

केदारनाथ में एयरलिफ्ट किया जा रहा हेलीकॉप्टर गिरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं