कोयला घोटाला: सीबीआई ने मोनेट इस्पात एंड एनर्जी, इसके सीएमडी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

1 Min Read

नयी दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने छत्तीसगढ़ में गारे पाल्मा और राजगामार डिपसाइड कोयला ब्लॉकों के आवंटन और संचालन में कथित अनियमितताओं के लिए मोनेट इस्पात एंड एनर्जी लिमिटेड, इसके अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक संदीप जाजोदिया और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ मुद्गल के खिलाफ चल रहे कोयला घोटाले के मामले की जांच में अपना आरोप पत्र दायर किया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सीबीआई ने छह साल से अधिक समय की जांच के बाद कंपनी, जाजोदिया और मुद्गल के खिलाफ आपराधिक साजिश और आपराधिक विश्वासघात से संबंधित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराएं लगाई हैं।

इसे भी पढ़ें

स्पाइसजेट के अजय सिंह ने गो फर्स्ट के लिए संयुक्त बोली लगाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं