CNG-PNG की कीमतों में जल्द आएगी राहत, नए यूनिफाइड टैरिफ नियम की मंजूरी [Relief in CNG-PNG prices will come soon, approval of new unified tariff rule]

2 Min Read

CNG-PNG prices:

नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के CNG और PNG उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर आई है। पेट्रोलियम और नैचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) ने नए यूनिफाइड टैरिफ रेगुलेशन को मंजूरी दे दी है, जिसके लागू होने से कई शहरों में CNG और PNG की कीमतें घट सकती हैं। इस नए फ्रेमवर्क के तहत टैरिफ जोन को तीन से घटाकर दो करने की संभावना है, जिससे ज्यादा इलाकों को समान और कम दरों का फायदा मिलेगा। अब तक गैस की कीमतें इस बात पर निर्भर करती थीं कि गैस स्टेशन से आपका इलाका कितना दूर है, लेकिन नए यूनिफाइड टैरिफ सिस्टम से जोन के अंदर सभी इलाकों में कीमतें एक जैसी होंगी, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों में कीमतों में कमी आएगी और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

CNG-PNG prices:CNG और PNG

CNG और PNG दोनों पर्यावरण के लिए अनुकूल ईंधन हैं, जो प्रदूषण कम करते हैं। CNG पेट्रोल की तुलना में सस्ती होती है और गाड़ी चलाने वालों के खर्च को कम करती है, जबकि PNG LPG की तुलना में सस्ता है और पाइपलाइन के जरिए सीधे घरों में गैस सप्लाई करता है, जिससे सिलेंडर की जरूरत नहीं पड़ती। सरकार का लक्ष्य 2030 तक देशभर में 12 करोड़ घरेलू PNG कनेक्शन और 2025 तक 17,500 CNG स्टेशन खोलना है। उम्मीद है कि अगले 2-3 दिनों में इस नए टैरिफ नियम पर आधिकारिक घोषणा होगी, जिससे आम जनता को जल्द ही फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें 

1 जुलाई से बदलेंगे कौन से नियम और आप पर क्या पड़ेगा असर 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं