वाराणसी पहुंचे CM योगी, स्कॉलरशिप योजना का किया शुभारंभ [CM Yogi reached Varanasi, launched scholarship scheme]

1 Min Read

बोले-पहले संस्कृत के छात्रों के साथ भेदभाव, अब हर छात्र को छात्रवृत्ति

वाराणसी, एजेंसियां। वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी में रविवार को CM योगी पहुंचे। उनका मंगलाचरण से स्वागत किया गया।

इस दौरान कुलपति डॉ. बिहारी लाल शर्मा ने सीएम योगी को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। सीएम योगी ने संस्कृत के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप योजना का शुभारंभ किया।

CM योगी ने कहा- गरीब और वंचित छात्रों को छात्रवृत्ति मिलनी चाहिए, लेकिन संस्कृत छात्रों को इसकी व्यवस्था क्यों नहीं की गई। मुझे इस बात का आश्चर्य रहा।

अभी तक संस्कृत के केवल 300 बच्चों की स्कॉलरशिप की व्यवस्था थी, जो अधिकतर छात्रों को पता ही नहीं थी। 25 करोड़ की आबादी में इतने कम छात्रों को स्कॉलरशिप की योजना थी।

इसे भी पढ़ें

योगी ने महाकुंभ- 2025 का लोगो किया लॉन्च

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं