CM योगी और रवि किशन ने किया मतदान

2 Min Read

गोरखपुर, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों के लिए शनिवार को 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है।

CM योगी ने गोरखपुर में सुबह 7:10 बजे वोट डाले। उसके बाद अभिनेता और मौजूदा सांसद रवि किशन ने वोट डाले।

मोदी-योगी के गढ़ में होने वाली इस निर्णायक चुनावी लड़ाई पर सभी की नजरे टिकी हुई है। यूपी की सबसे अहम सीट माने जाने वाली वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

तो वहीं, योगी की गढ़ कहे जाने वाली गोरखपुर की चर्चित लोकसभा सीट से भाजपा ने अभिनेता और मौजूदा सांसद रवि किशन को चुनावी मैदान में उतारा है।

चंदौली सीट से केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय और मिर्जापुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल हैट्रिक के इरादे से चुनावी मैदान में हैं।

गाजीपुर की लड़ाई भी बहुत रोमांचक है। समाजवादी पार्टी ने यहां से मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है।

दरअसल, अफजाल ने पिछले चुनाव में बसपा के टिकट पर बीजेपी के मनोज सिन्हा को हराकर जीत हासिल की थी।

सातवें चरण में यूपी के महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज निर्वाचन क्षेत्र के 2,50,56,977 मतदाता 144 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिसमें 134 पुरुष और 10 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं।

जहां सबसे अधिक 28 प्रत्याशी घोसी और सबसे कम सात-सात प्रत्याशी वाराणसी और देवरिया में हैं।

मतदान के लिए 25,658 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें से 4165 संवेदनशील हैं।

इसे भी पढ़ें

हरभजन सिंह ने वोट डाला , कही ये बात

Share This Article
Exit mobile version