दिल्ली बजट में ‘शीशमहल’ पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, पर्यटन केंद्र बनाने की योजना [CM Rekha Gupta makes a big announcement on ‘Sheeshmahal’ in Delhi budget, plans to make it a tourist centre]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट 2025-26 में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री आवास ‘शीशमहल’ को पर्यटन स्थल बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि शीशमहल को अब पर्यटन स्थल के रूप में शामिल किया जाएगा, और इसके प्रवेश के लिए टिकट लिया जाएगा। गुप्ता ने इस दौरान दिल्ली के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने की योजना के तहत इस कदम को पेश किया।

शीशमहल को फिजूलखर्ची का उदाहरण बताया

बीजेपी ने शीशमहल को फिजूलखर्ची का उदाहरण बताया था, जबकि आम आदमी पार्टी ने इसे सभी मुख्यमंत्रियों के लिए एक सामान्य आवास बताया था। अब रेखा गुप्ता ने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार गरीबों के लिए आवास बनाएगी, जबकि शीशमहल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उपयोग किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

सीएम रेखा गुप्ता के सामने बड़ा सवाल: पुरानी परंपरा या केजरीवाल के फैसले पर बढ़ेंगी?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं