CM Rekha Gupta: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा प्रस्ताव: पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन को महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन बनाए जाने की सिफारिश [CM Rekha Gupta’s big proposal: Recommendation to convert Old Delhi Railway Station into Maharaja Agrasen Railway Station]

2 Min Read

CM Rekha Gupta:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन रखने का प्रस्ताव रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजा है। यह रेलवे स्टेशन राजधानी का सबसे पुराना स्टेशन है, जिसका निर्माण 1864 में हुआ था और यह आज भी अपनी पुराने सौंदर्य और वास्तुकला के साथ परिचालन में है।

CM Rekha Gupta: सीएम रेखा गुप्ता

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने पत्र में कहा है कि नाम बदलने का यह कदम महाराजा अग्रसेन के प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने महाराजा अग्रसेन को एक महान सामाजिक और आर्थिक दूरदर्शी नेता बताया, जिनका योगदान दिल्ली और पूरे भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण रहा है। उनका कहना है कि यह नाम बदलाव दिल्ली के लाखों निवासियों की भावनाओं को भी दर्शाएगा, जो महाराजा अग्रसेन का गहरा सम्मान करते हैं।

CM Rekha Gupta: महाराजा अग्रसेन सूर्यवंशी

महाराजा अग्रसेन सूर्यवंशी क्षत्रिय वंश के राजा थे और हरियाणा के हिसार जिले के अग्रोहा क्षेत्र में राज्य करते थे। उन्हें समाजवाद के प्रणेता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के लिए ‘एक ईंट, एक रुपया’ योजना शुरू की, जिससे नए परिवारों को आर्थिक सहायता मिली। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन चांदनी चौक इलाके में स्थित है और इसमें करीब 18 प्लेटफॉर्म हैं। यहां से रोजाना सैकड़ों ट्रेनें निकलती हैं। यह स्टेशन लगभग 160 साल पुरानी इमारत में कार्यरत है, जो दिल्ली के ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल है।यदि यह नाम बदलने का प्रस्ताव मंजूर होता है तो यह दिल्ली के सबसे पुराने रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का बड़ा कदम होगा और महाराजा अग्रसेन की विरासत को सम्मानित करेगा।

इसे भी पढ़ें

REKHA GUPTA: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘ठुल्ला’ टिप्पणी पर दी सफाई, पुलिसकर्मियों का अपमान नहीं था उद्देश्य 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं