रिजल्ट के 4 दिन बाद भी महाराष्ट्र में CM तय नहीं [CM not decided in Maharashtra even after 4 days of results]

1 Min Read

BJP मुख्यमंत्री चुनने के लिए ऑब्जर्वर भेजेगी

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के 4 दिन बाद भी मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो पाया है। BJP महाराष्ट्र में ऑब्जर्वर भेजेगी, जो विधायकों से राय लेकर CM के नाम का ऐलान करेंगे।

उधर, दिल्ली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और नाना पटोले ने मीटिंग की। इसमें महाराष्ट्र में कांग्रेस के हार के कारणों की समीक्षा हुई।

शिंदे खुद डिप्टी CM का पद नहीं लेंगे:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। फडणवीस के CM बनने पर नई सरकार में पहले की ही तरह दो डिप्टी CM होंगे। NCP से अजित पवार और शिवसेना की ओर से शिंदे किसी नए MLA का नाम आगे कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः

महाराष्ट्र-झारखंड के साथ 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव, जानिये कब कहां होंगे चुनाव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं