सीएम नीतीश दिल्ली गये, करायेंगे इलाज

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। सीएम नीतीश कुमार आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। यह उनकी निजी यात्रा है।

चुनाव के दौरान कई बार उनकी तबीयत बिगड़ी थी। वहां जाकर वह इलाज भी कराएंगे। इस यात्रा के दौरान एनडीए के कुछ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

सोमवार देर शाम सीएम नीतीश पटना लौट आएंगे।

वहीं, पटना पहुंचे मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंडिया गठबंधन का सपना 4 जून को टूट जाएगा।

देश की जनता भारत को ऊंचाइयों पर देखना चाहती है। पीएम मोदी देश को ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बिहार में गोली-बम चलाना लालू जी के राज में बहुत हुआ था।

यह बिहार में बहुत सामान्य सा हो गया था। रामकृपाल यादव बहुत ही सक्षम नेता हैं। बहुत अच्छे नेता हैं।

हो सकता है जीत के कारण कहीं ना कहीं लोगों में कुछ ऐसा भाव आया हो कि उन पर गोली चलाई गई है।

इसे भी पढ़ें

एग्जिट पोल पर बोले अखिलेश, इसका आधार ईवीएम नहीं डीएम है

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं