CM नीतीश हुए 74 साल के, पीएम मोदी ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं [CM Nitish turns 74, PM Modi also wishes him on his birthday]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। वे 74 वर्ष के हो गए हैं। उनका जन्म 1 मार्च 1951 को बख्तियारपुर में हुआ था। इस खास मौके पर राजनीतिक जगत से उन्हें बधाईयां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करें।

कार्यकर्ता धूमधाम से मनाते हैं नीतीश का जन्मदिनः

हालांकि, नीतीश कुमार खुद अपना जन्मदिन मनाने से बचते हैं। लेकिन उनके समर्थक इस दिन को धूमधाम से मनाते हैं। हर साल, उनके कार्यकर्ता इस मौके पर केक काटते हैं और जनता दल यूनाइटेड (JDU) कार्यालय में कई रंग-बिरंगे पोस्टर लगाए जाते हैं।

विधानसभा में दी गई जन्मदिन की अग्रिम बधाईः

इस बार विधानसभा में शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की अग्रिम बधाई दी गई। क्योंकि 1 मार्च को सदन की बैठक नहीं होनी थी, इसलिए विधानसभा अध्यक्ष ने एक जिन पहले ही उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद पूरे सदन ने मेज थपथपा कर उन्हें बधाई दी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री को अपनी सीट से ही अभिवादन करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़ें

नीतीश कुमार 9वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं