CM नीतीश कुमार बीमार, सभी कार्यक्रम रद्द [CM Nitish Kumar ill, all programs cancelled]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीमार हैं। इसके कारण आज उनके सभी कार्यक्रम को अचानक रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ज्ञान भवन में चल रहे बिहार बिजनेस मीट 2024 में शामिल होने वाले थे। 19 दिसंबर से बिहार बिजनेस मीट शुरू हुआ है। दो दिनों के बिजनेस मीट का आज अंतिम दिन था।

अस्वस्थ होने के कारण लिया गया फैसलाः

आज एक लाख करोड़ से अधिक के निवेश के प्रस्ताव पर MOU होने वाला है और यह मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होता है, लेकिन अब मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

मुख्यमंत्री बिहार बिजनेस मीट 2024 के बाद राजगीर भी जाने वाले थे। राजगीर में जयप्रकाश उद्यान में जरासंध के स्मारक का अनावरण करने वाले थे, लेकिन अब राजगीर भी मुख्यमंत्री नहीं जाएंगे।

बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीः

मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम आज रद्द कर दिये गये हैं। हालांकि मुख्यमंत्री को क्या हुआ है, इसके बारे में सीएम सचिवालय कुछ नहीं बता रहा है।

बिहार बिजनेस मीट 2024 एक बड़ा कार्यक्रम हो रहा है और इसमें मुख्यमंत्री के नहीं जाने से काफी असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें

2025 बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने 220 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं