विष्णु पद पाथ वे का CM नीतीश ने किया उद्घाटन, पितृपक्ष मेले की तैयारियों का भी लिया जायजा [CM Nitish inaugurated Vishnu Pad Pathway, also took stock of the preparations for Pitru Paksha Fair]

3 Min Read

गया,एजेंसियां: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को गया पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गया धाम में बने पाथ वे (विष्णुपद मंदिर पहुंचने को बनाया गया नया मार्ग) का उद्घाटन किया।

तो वहीं, आगामी 17 सितंबर से शुरु होने वाले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले का भी जायजा लिया। सीएम ने गया समाहरणालय में अधिकारियों के साथ अहम बैठक भी की।

पाथ वे का CM नीतीश ने किया उद्घाटन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को गया में नए बने पाथ वे का उद्घाटन किया। यह पाथ वे 450 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा है।

इस पाथ वे के शुरू हो जाने से घुंघरीटांड़ बाईपास मुख्य मार्ग से विष्णुपद मंदिर पहुंचने में तीर्थयात्रियों को आसानी होगी। क्योंकि, इस पाथ वे को इस तरह से बनाया गया है, कि किसी प्रकार के जाम की नौबत नहीं होगी।

ऐसे में तीर्थयात्रियों के लिए यह अहम मार्ग साबित होगा, जो उन्हें सीधे विष्णुपद मंदिर को पहुंचाएगा।

17 सितंबर से पितृपक्ष मेला

इस साल 17 सितंबर से शुरू होने वाले पितृपक्ष मेले में लाखों श्रद्धालु इस पाथ वे का लाभ उठा सकेंगे।

जल संसाधन विभाग द्वारा 450 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा पाथ वे का निर्माण कराया गया है, इसमें लाइटों की व्यवस्था होगी। वहीं, पार्किंग की भी व्यवस्था रखी जाएगी।

ई-रिक्शा पर बैठ CM नीतीश ने लिया जायजा

देश- विदेश से गया पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों को विष्णु पद मंदिर पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी और जाम की बड़ी समस्या झेलनी पड़ती थी। किंतु, अब पाथ वे का विकल्प होना एक खास कदम है।

450 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े पाथ वे को मुख्य सड़क मार्ग घुंघरीटांड़ बाईपास से सीधे विष्णु पद मंदिर से जोड़ा गया है। इससे निश्चित तौर पर देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पाथ वे का उद्घाटन किया। वहीं ई-रिक्शा पर बैठकर इसका जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री तैयारी से संतुष्ट दिख रहे थे।

इसे भी पढ़ें 

सुबह CM नीतीश ने किया नए पुल का उद्घाटन, शाम तक भरभराकर गिरा पुराना पुल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं