CM नीतीश ने दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई, कहा- राज्य के विकास में महिलाओं का योगदान अहम [CM Nitish congratulated on International Women’s Day, said- women’s contribution is important in the development of the state]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। आज पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह दिन विशेष रूप से नारी शक्ति को समर्पित है। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी इस अवसर पर महिलाओं को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा किया है।

महिलाओं की तरक्की के लिए सरकार प्रयत्नशीलः

सीएम नीतीश ने महिला दिवस पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं। किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है।

महिलाओं के सशक्तिकरण तथा उनकी सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक तथा आर्थिक विकास हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं के उत्थान के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहें, ताकि उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास हो सके और उन्हें एक सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।”

नारी है शौर्य, साहस और शक्ति- डिप्टी सीएम

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी इस दिन को विशेष रूप से याद किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि नारी शौर्य है, साहस है, शक्ति है। नारी देवी है, दुर्गा है, ईश्वर की भक्ति है।

सभी माताओं-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। प्रकृति व शक्तिस्वरूपा मातृशक्ति के त्याग, समर्पण और सेवा के बल पर सम्पूर्ण समाज सर्वांगीण तरक्की कर रहा है। आइए, लिंग भेद से मुक्त होकर हम सभी नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संकल्पित हों।

इसे भी पढ़ें 

क्यों मनाया जाता है महिला दिवस?

Share This Article
Exit mobile version